Homeउत्तर प्रदेशMeerutखाटू श्याम दर्शन के लिए शुरू की जाए बस सेवा: राजेंद्र अग्रवाल

खाटू श्याम दर्शन के लिए शुरू की जाए बस सेवा: राजेंद्र अग्रवाल

-

  • सांसद ने प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र देकर उठाई मांग।

शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र लिखकर मेरठ तथा हापुड़ से बाबा खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तगणों के लिए मेरठ से हापुड़ होते हुए खाटू धाम के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध कराये जाने की मांग की।

सांसद परिवहन मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ तथा हापुड़ से बाबा खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या मे नियमित तौर पर भक्तगण राजस्थान के जनपद सीकर में खाटू धाम जाते हैं परंतु खाटू धाम के लिए सीधी बस सेवा न होने कारण इन यात्रियों को अत्यंत असुविधा का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने परिवहन मंत्री से अनुरोध किया कि बाबा खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तगणों के लिए मेरठ से हापुड़ होते हुए खाटू धाम के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध कराई जाए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts