Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष का चुनाव कल

मेरठ: नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष का चुनाव कल

-

अनुसूचित जाति की महिला पर दांव लगा सकती है भाजपा


शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। नगर निगम कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष निर्वाचन निर्विरोध माना जा रहा है। दरअसल, उपाध्यक्ष के लिए 12 सदस्य अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इसमें आठ सदस्य भाजपा के हैं। महापौर भी वोट करेंगे।

ऐसे में भाजपा के पसंदीदा उम्मीदवार का चयन होना तय है। माना जा रहा है कि भाजपा अनुसूचित जाति की महिला सदस्य पर दांव लगा सकती है। अनुसूचित जाति में पवन चौधरी और विमला देवी कार्यकारिणी के सदस्य हैं। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि 23 नवंबर को घंटाघर स्थित टॉउन हॉल में चुनाव होगा। सुबह 11:30 से 12 बजे तक नामांकन पत्र दिए जाएंगे। 12 से 12:30 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। नामांकन वापसी का समय 10 मिनट दिया गया है। दोपहर दो से तीन बजे तक चुनाव, फिर मतगणना कराई जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts