Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: कचहरी रोड पर रद्दी के गोदाम में लगी भीषण आग, मचा...

मेरठ: कचहरी रोड पर रद्दी के गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

-

  • मेरठ के कचहरी रोड पर रद्दी के गोदाम में लगी भयंकर आग,
  • लाखों का माल जलकर हुआ राख।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। सोमवार शाम को सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित अवैध रूप से बनाए गए रद्दी के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस दौरान आग ने आसपास के मकानों को चपेट में नहीं लिया नही तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 

 

सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित पूर्वी कचहरी रोड पर पीएनबी बैंक के सामने बुद्ध प्रकाश रोड पर कपिल अग्रवाल का साहनी क्रिएशंस का शोरूम है। शोरूम के पीछे ही उनका गोदाम है। जिसमें फर्नीचर की रिपेयरिंग की जाती है। सोमवार की शाम आसपास के लोगों ने गोदाम से धुआं उठता देखा तो मामले की जानकारी कपिल को दी। जिसके बाद कपिल और उनके कर्मचारी दौड़कर गोदाम के पास पहुंचे। मगर तब तक धुएं ने विकराल आग का रूप धारण कर लिया था। जानकारी के बाद एक के बाद एक फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटो चली मशक्कत के बाद आग बुझाई। गोदाम में फोम रखी होने के कारण फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक तरफ का ट्रैफिक रोक कर वनवे करना पड़ा। घटना के चलते इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

 

 

गोदाम मालिक के मुताबिक, आग में लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है। वहीं, फायर विभाग के अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि गोदाम मालिक के पास किसी प्रकार की एनओसी नहीं है और वह रिहायाशी इलाके में गोदाम चला रहा था। उन्होंने गोदाम संचालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts