Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: फतेहउल्लापुर में दो पक्ष भिड़े, आधा दर्जन घायल, जांच में जुटी...

मेरठ: फतेहउल्लापुर में दो पक्ष भिड़े, आधा दर्जन घायल, जांच में जुटी पुलिस

-

  • रास्ते में वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद।

शारदा न्यूज, संवाददाता |

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर में सोमवार रात रास्ते में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। पुलिस ने चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एक पक्ष की महिला ने थाने में तहरीर दी है।

फतेहउल्लापुर में शेर सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनका ब्रेड सप्लाई का काम 4/6 सोमवार रात वह माल लेकर घर आये और माल उतारने लगे। पड़ोस में रहने वाले आशीष और किशन वहां आ गए और गाड़ी हटाने की जिद करने लगे। आरोप है आशीष और किशन ने शेर सिंह व उनके परिवार के साथ मारपीट की, जिसमें शेर सिंह, उनकी बहन हिमांशी, भांजा अनुज और भाई प्रमोद घायल हो गए। पुलिस ने शेर सिंह सहित परिवार के चारों सदस्यों को अस्पताल भिजवा दिया। रात में शेर सिंह की पत्नी सविता ने थाने में आकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts