Homeउत्तर प्रदेशMeerutएफआईआर के खिलाफ अतुल प्रधान ने शुरू किया आमरण अनशन

एफआईआर के खिलाफ अतुल प्रधान ने शुरू किया आमरण अनशन

-

न्यूटीमा अस्पताल प्रकरण:


शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। न्यूटीमा अस्पताल में बिल को लेकर तीन दिन पूर्व हुए हंगामें के बाद सपा विधायक अतुल प्रधान के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर विधायक ने कलक्ट्रेट पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इससे पूर्व उन्होंने पूरे मामले को लेकर मंडलायुक्त सेल्वा कुमार जयाराजन से मुलाकात की।

 

 

  तीन दिन पूर्व गढ़ रोड स्थित न्यूटीमा अस्पताल में भर्ती एक मरीज के बिल में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सपा विधायक अतुल प्रधान की चिकित्सकों और अस्पताल स्टॉफ के साथ नोंकझोंक हुई थी। इस दौरान हंगामा काफी बढ़ने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। बाद में मेडिकल थाना में अतुल प्रधान के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।

  इस मामले में बृहस्पतिवार को अतुल प्रधान ने दर्ज एफआईआर वापस लेने और न्यूटीमा अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर आमरण अनशन की घोषणा की थी।

    शुक्रवार सुबह अतुल प्रधान ने मंडलायुक्त सेल्वा कुमार से मुलाकात की और पूरे मामले से अवगत कराया। मंडलायुक्त ने अतुल प्रधान को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद अपनी घोषणा के तहत अतुल प्रधान कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी कार्यालय के पास आमरण अनशन शुरू कर दिया। उनके साथ इस दौरान सपा कार्यर्क्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी धरने पर मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts