HomeCRIME NEWSप्लंबर ने कमरे में फंदे से लटककर जान दी

प्लंबर ने कमरे में फंदे से लटककर जान दी

-

पंखे से लटका मिला शव, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया


गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया में मंगलवार को एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। घर के कमरे में पंखे से लटका शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक की शादी हो चुकी थी। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। बिछिया केवटहा टोला निवासी जगदीप निषाद (35) प्लंबर का काम करता था। उसके पिता लक्ष्मण निषाद की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक की मां ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे कमरे में पंखे के सहारे बेटे का शव लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां ने बताया कि इकलौते बेटे जगदीप की शादी हो चुकी थी। उसके दो बच्चे हैं। इनमें 13 साल का बेटा और 2 साल की बेटी है। पिता ने पुलिस से बेटे की मौत के पीछे की वजह पता लगाने की मांग की है।

वहीं घटना को लेकर बिछिया मोहल्ले में तरह-तरह की चचार्एं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि रात को जगदीप का मां और पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वहीं घरवालों ने विवाद से इन्कार किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts