HomeTrendingअज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

-

शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे थे, कायमगंज बाईपास पर हादसा, चचेरा भाई घायल


फरुर्खाबाद। कायमगंज बाईपास पर सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। दोनों रिश्तेदारी में शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने 26 साल के युवक को मृत घोषित कर दिया।
फरुर्खाबाद जिले के कम्पिल थाना क्षेत्र के हथवामा गांव के रहने वाले विस्मोद के छोटे भाई प्रदीप की शादी छह दिसंबर को होनी है। सोमवार को विस्मोद अपने चचेरे भाई पिंटू पाल के साथ शमशाबाद थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी में शादी का कार्ड बांटने गए थे।

वापस लौटते समय कायमगंज बाईपास मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिंटू और विस्मोद घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर ने 26 साल के पिंटू पाल को मृत घोषित कर दिया। विस्मोद का इलाज जारी है।

पिंटू तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह अपने पिता के साथ खेती करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वहीं, विस्मोद ट्रक चालक है। अस्पताल प्रशासन ने पिंटू का शव मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दे दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts