HomeCRIME NEWSमेरठ: देवर ने किया भाभी के साथ दुष्कर्म, एसएसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित...

मेरठ: देवर ने किया भाभी के साथ दुष्कर्म, एसएसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार, कार्यवाही की मांग की

-

  • देवर ने किया भाभी के साथ दुष्कर्म,
  • पति ने परिवार वालों के साथ किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। लिसाड़ी गेट की रहने वाली भाभी के साथ देवर ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपी देवर की शिकायत विवाहिता ने पति से की तो पति ने परिवार वालों के साथ मिलकर पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग विवाहिता की ससुराल पहुंच गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं विवाहिता के मायके पक्ष के लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचे और आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों पर कार्यवाही की मांग की।

दरअसल लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर की रहने वाली विवाहिता की शादी करीब 5 वर्ष पूर्व गेट क्षेत्र की एक कॉलोनी में हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि उसका पति अपने काम से मेरठ से बाहर चला जाता है। इसी का फायदा उठाकर उसका देवर 15 दिन पूर्व उसके कमरे में घुस आया और विवाहिता के साथ दुष्कर्म कर दिया। विवाहिता ने पति के आने पर देवर द्वारा दुष्कर्म की जानकारी दी तो महिला के पति ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों द्वारा किए गए हमले में विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग उसकी ससुराल पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विवाहिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

वही पीड़ित महिला के मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रही है। इसी के चलते बुधवार को पीड़ित एसएसपी ऑफिस पहुंचे और आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की।

मामला प्रकाश में आने पर एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts