HomeCRIME NEWSघर से निकले व्यापारी की ईंट से हमला कर हत्या

घर से निकले व्यापारी की ईंट से हमला कर हत्या

-

नहर के पास मिला शव, सिर पर चोट के निशान, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस


प्रतापगढ़। लालगंज में 30 वर्षीय उमा शंकर उर्फ गुड्डू की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह शीतलमऊ नहर के पास उसका शव मिला। सिर और शरीर पर चोट के निशान थे।

उमा शंकर बुधवार रात करीब आठ बजे घर से निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन उसे ढूंढ रहे थे। गुरुवार सुबह एक राहगीर ने शीतलमऊ नहर के पास शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरूआती जांच में ईंट से हमले के निशान मिले। स्थानीय लोग प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जता रहे हैं, पर असली वजह साफ नहीं है।

कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि युवक पर ईंट से हमला कर हत्या की गई है। हत्या के कारणों और शामिल लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts