HomeCRIME NEWSनदी में कूदे युवक का क्षत-विक्षत शव मिला

नदी में कूदे युवक का क्षत-विक्षत शव मिला

-

 एक हाथ-पैर मगरमच्छ ने खाया, पत्नी के मायके से साथ न आने पर लगाई थी छलांग


लखीमपुर खीरी। सिंगाही थाना क्षेत्र में जौरहा नदी में कूदे युवक रंजीत कश्यप (28) का शव गुरुवार सुबह मिला। उसका एक हाथ और पैर मगरमच्छ ने खा लिया था। शव घटना स्थल से करीब 5 किलोमीटर दूर बरामद हुआ। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम दो दिन से उसकी तलाश कर रही थी।

मृतक की पहचान सिंगाही कस्बे के वार्ड नंबर 4 भेड़ौरा निवासी रंजीत कश्यप (28) पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब आठ साल पहले थाना क्षेत्र के भौका गांव निवासी दुलारे की बेटी सुमन से हुई थी।

परिजनों के अनुसार कुछ दिन पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद सुमन ने पति रंजीत, देवर, सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद वह अपने मायके चली गई थी।

इस मामले में पुलिस ने मंगलवार दोपहर रंजीत और उसके परिजनों को थाने बुलाया था। हालांकि, रंजीत थाने नहीं पहुंचा। वह पत्नी से मिलने उसके मायके भौका गांव गया था। वहां से अकेले लौटते समय उसने गांव के पास बह रही जौरहा नदी में छलांग लगा दी।’

युवक के नदी में कूदने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू कराई। खोजबीन के लिए एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई। टीम ने लगातार दो दिन तक नदी में तलाशी अभियान चलाया। गुरुवार सुबह घटना स्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर उसका शव बरामद हुआ।

थानाध्यक्ष राज बहादुर सिंह ने बताया कि युवक की पत्नी के साथ वापस न लौटने के बाद नदी में छलांग लगाने की बात सामने आई है। युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम लगाई गई थी। जिसका शव गुरुवार को बरामद कर लिया गया है ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts