HomeAccident Newsचलती कार में लगी आग, तीन लोगों ने बचाई जान

चलती कार में लगी आग, तीन लोगों ने बचाई जान

-

फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, कार जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका


बदायूं। बुधवार देर रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार तीन लोग तुरंत बाहर निकल आए और खुद को बचाया।

यह घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में बदायूं रोड पर जिला उद्योग केंद्र सालारपुर के सामने हुई। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गंज निवासी सोहनपाल अपने दो साथियों, दुर्वेश और भुवनेश के साथ अलापुर से घर लौट रहे थे। जिला उद्योग केंद्र के पास कार का हॉर्न अचानक बजने लगा। जब वे उतरे तो देखा कि इंजन में आग लगी थी।

उन्होंने कार में रखे फायर सिलेंडर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई। आग बढ़ती देख फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

अच्छी बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। आग के कारण बदायूं रोड पर कुछ देर जाम लग गया, जिससे यातायात पर असर पड़ा। शुरूआती जांच में आग लगने का कारण कार के इंजन में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts