HomeTrendingयुवक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दी

युवक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दी

-

पत्नी मायके गई थी, लौटने पर पति छत के कुंडे से लटका मिला


संतकबीर नगर। कोतवाली क्षेत्र के कुसमैनी गांव में सोमवार शाम एक युवक ने अपने कमरे में छत के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान कैलाश तिवारी के बेटे परवीन तिवारी (30) के रूप में हुई है। परवीन के एक बेटी और एक बेटा है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। परवीन की पत्नी लाडली ने पुलिस को बताया कि वह करीब 20 दिन पहले अपने मायके गई थी।

सोमवार को उसे सूचना मिली कि पति परवीन तिवारी ने घर का फाटक अंदर से बंद कर लिया है। ससुराल पहुंचने पर लाडली ने खिड़की से देखा तो परवीन छत के कुंडे से फांसी लगाकर लटके हुए थे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कांटे चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। एसआई ओंकारनाथ चतुवेर्दी ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts