HomeAccident Newsभाइयों को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश

भाइयों को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश

-

बुलेट में टक्कर के विरोध पर विवाद, नर्सिंग छात्र से मारपीट


मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में बुलेट मोटरसाइकिल में टक्कर मारने के विरोध पर विवाद हो गया। आरोप है कि शराब के नशे में एक दबंग ठेकेदार ने पहले नर्सिंग छात्र से मारपीट की। इसके बाद ट्रैक्टर से उसे और उसके भाइयों को कुचलने की कोशिश की। भाइयों ने दूसरी तरफ कूदकर जान बचाई। घटना का श्कऊएड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लोधीपुर राजपूत गांव निवासी लवकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके छोटे भाई गगन और अंकुश पेट्रोल पंप के पास कैंटीन चलाते हैं। शनिवार रात करीब 9:30 बजे गांव का मृदुल पुत्र योगराज सिंह डस्टर कार से वहां पहुंचा। आरोप है कि वह शराब के नशे में था। उसने लापरवाही से कार चलाते हुए भाइयों की बुलेट में पीछे से टक्कर मार दी।

विरोध करने पर मृदुल गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर लवकेश मौके पर पहुंचा। लवकेश इ.रू. नर्सिंग फाइनल ईयर का छात्र है। उसने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की और थप्पड़ मार दिए। भीड़ जुटने पर आरोपी कार लेकर वहां से चला गया।

लवकेश का आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी ट्रैक्टर लेकर कैंटीन पर वापस आया। उसने जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद ट्रैक्टर की रफ्तार बढ़ाकर भाइयों की ओर बढ़ा दिया। दोनों ने दूसरी तरफ छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।

आरोप है कि आरोपी ने ट्रैक्टर घुमाकर दोबारा उन्हें कुचलने की कोशिश की। ग्रामीणों के जुटने पर वह धमकी देते हुए ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपा है। उसने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले और एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts