HomeAccident Newsट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई मजदूरों से भरी बस, दो की मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई मजदूरों से भरी बस, दो की मौत

-

चालक को झपकी आने से हादसा, लेह-लद्दाख से नेपाल लौट रहे थे 48 नेपाली मजदूर


अमरोहा। सड़क हादसे में दो नेपाली की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। सोमवार सुबह एक बस लेह-लद्दाख से लौट रही थी। तभी ड्राइवर को नींद आ गई और बस सामने चल रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे की आवाज सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे।

पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बस में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला। इनमें 2 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि 20 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। मामला गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 का है।

नेपाल के अलग-अलग स्थानों के रहने वाले लोग लद्दाख में एक फैक्ट्री के भवन निर्माण में मजदूरी करते हैं। 48 श्रमिक मई में मजदूरी करने लेह-लद्दाख गए थे। काम पूरा होने के बाद ठेकेदार ने सभी श्रमिकों की घर वापसी के लिए निजी बस की व्यवस्था की थी। बस रविवार दोपहर करीब 1 बजे लद्दाख के मिराक गांव से नेपाल के लिए रवाना हुई थी। बस में चालक सहित 50 लोग सवार थे।

सोमवार सुबह बस गजरौला के शाहबाजपुर डोर और मोहम्मदाबाद गांव के पास पहुंची। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई। तेज रफ्तार बस आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रॉली पर लदा सीमेंट पूरी सड़क पर फैल गया। वहीं बस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की आवाज सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में भागीरथी की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां गंभीर रूप से घायल शूर विष्ट पुत्र लाल सिंह विष्ट ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों मृतक नेपाल के रहने वाले थे।

घायलों में ओम बहादुर, राहुल, ध्रुव प्रसाद, ओसी देवी, राजेश, रीता देवी, लक्ष्मी, आरोही, नूर बिष्ट, प्रकाश, टेक बहादुर, देवी देवराज और ओमफा सिंह समेत 20 लोग शामिल हैं। 18 घायलों को जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। सीओ अंजली कटारिया ने बताया कि सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है। 18 घायलों का अभी भी इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को उपचार के लिए नगर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मृतकों के शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए मोर्चरी भेजे गए हैं। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts