HomeAccident Newsरावण का पुतला बनाते समय ब्लास्ट, तीन लोग झुलसे

रावण का पुतला बनाते समय ब्लास्ट, तीन लोग झुलसे

-

इलाज के लिए अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक घायल की हालत गंभीर


गाजियाबाद। साहिबाबाद स्थित लाजपत नगर में सोमवार सुबह रावण के पुतले में पटाखे भरते समय अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद आग लग गई, जिसमें तीन लोग झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

घटना की सूचना मिलते ही साहिबाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास की सोसायटी में रहने वाले लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने लोगों को मौके पर जाने से रोकने के लिए सोसायटी का गेट बंद करा दिया।

एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि मौके पर पटाखे बनाने का काम नहीं हो रहा था। सामुदायिक केंद्र के पास दशहरा पर्व के लिए रावण का पुतला बनाया जा रहा था। इसी दौरान पुतले में पटाखे भरे जा रहे थे। अचानक पटाखों में आग लग गई और धमाका हो गया।

जांच में सामने आया है कि हापुड़ के पिलखुआ निवासी अनिल सिंह को रावण का पुतला बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। हादसे में झुलसे तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद पुतले में आग लग गई। आसपास रहने वाले लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। एसीपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पटाखों में आग कैसे लगी और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts