HomeCRIME NEWSचंदौसी में होटल कर्मचारी का शव सड़क किनारे मिला

चंदौसी में होटल कर्मचारी का शव सड़क किनारे मिला

-

होटल पर काम करता था, परिजनों ने जताया हत्या का शक, अभी तक घर नहीं गया था


संभल। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के खुर्जा गेट में होटल पर काम करने वाले युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान कैलाश (32) पुत्र होतीराम निवासी मोहल्ला सैमरटोला, चंदौसी के रूप में हुई। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना बहजोई जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर चंदौसी कस्बे की है। कैलाश घर से करीब 800 मीटर दूर छोले-भटूरे के होटल पर काम करता था। उसका शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर अंबेडकर पार्क के पास मिला।

परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे कैलाश घायल हालत में सड़क किनारे पड़ा था। आरोप है कि होटल मालिक उसे वहां से उठाकर कुछ दूरी पर लेटा गया, लेकिन उसे सरकारी या निजी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया। पुलिस और परिजनों को भी सूचना नहीं दी गई। कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई।

मृतक की भाभी निशा ने बताया कि कैलाश की शादी नहीं हुई थी। वह घर पर कम आता था और होटल पर ही रहता था। उन्होंने बताया कि कैलाश की नाक और मुंह से खून निकल रहा था। घटना संदिग्ध लग रही है। परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि परिजनों ने युवक के शराब पीकर इधर-उधर घूमने का आदी होने की जानकारी दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts