HomeTrendingतेज रफ्तार अनियंत्रित कैंटर डिवाइडर पर चढ़ा

तेज रफ्तार अनियंत्रित कैंटर डिवाइडर पर चढ़ा

-

चालक ने कूदकर बचाई जान, शाहपुर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा


मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। यह हादसा शाहपुर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सामने हुआ। कैंटर मुजफ्फरनगर से बुढ़ाना की ओर जा रहा था।

चालक ने खतरा भांपते हुए कैंटर से कूदकर अपनी जान बचाई। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन कैंटर को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्रेन से वाहन हटाने का प्रयास जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts