HomeCRIME NEWSअखिलेश यादव के रायबरेली दौरे से पहले पोस्टर वार

अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे से पहले पोस्टर वार

-

आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी के साथ अखिलेश को बताया ‘माफिया’


रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दौरे से पहले पोस्टर वार शुरू हो गया है। शहर में कई जगह ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें अखिलेश यादव के साथ आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की तस्वीरें दिखाई गई हैं। पोस्टरों पर सपा प्रमुख को लेकर कई आपत्तिजनक स्लोगन भी लिखे गए हैं।

पोस्टरों पर लिखा है, ‘आजम खान, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी यही चलाते थे सरकार’। इसके अलावा ‘अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश’ जैसे नारे भी लिखे गए हैं। पोस्टर में अखिलेश यादव को ‘माफिया’ के रूप में भी दशार्या गया है।

ये पोस्टर अखिलेश यादव के 24 सितंबर को रायबरेली पहुंचने से पहले लगाए गए हैं। अखिलेश यादव यहां पीडीए रथ यात्रा की शुरूआत करने वाले हैं। उनके दौरे को लेकर सपा कार्यकर्ताओं की ओर से भी शहर में तैयारियां की गई हैं।

पोस्टर सामने आने के बाद रायबरेली में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। हालांकि, इन पोस्टरों को किसने लगवाया है, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। प्रदेश के अन्य शहरों में भी हाल के दिनों में अखिलेश यादव के खिलाफ इसी तरह के पोस्टर लगाए जाने की खबरें सामने आई हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts