HomeCRIME NEWS25 हजार का इनामी हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

25 हजार का इनामी हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

-

पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद


मऊ। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना में 14 सितंबर को हुए अनीस हत्याकांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गुरुवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नीरज उर्फ टाइगर पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, असलपुर पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अनीस हत्याकांड में अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया नीरज उर्फ टाइगर शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ लूट और हत्या समेत करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस तथा बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।

सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मुकदमा संख्या 107/26 में वांछित नीरज उर्फ टाइगर गाजीपुर की ओर से रानीपुर-चिरैयाकोट मार्ग पर आने वाला है। सूचना मिलते ही चिरैयाकोट पुलिस और हत्याकांड की जांच में लगी दो टीमों ने असलपुर गांव के पास घेराबंदी कर दी।

पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान आरोपी को रुककर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। आरोप है कि नीरज ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान उसके पैर में गोली लगी और टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

मुठभेड़ में घायल नीरज को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी पहचान नीरज उर्फ टाइगर पुत्र सोहन राम, निवासी धामपुर बैरख सराय, थाना दुल्लहपुर, गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक बरामद की। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को बुलाकर जरूरी साक्ष्य भी जुटाए गए।

पुलिस ने बताया कि नीरज उर्फ टाइगर के खिलाफ लूट और हत्या समेत करीब 10 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। अनीस हत्याकांड में उसकी गिरफ्तारी के साथ अब तक आठ आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts