HomeTrendingशरारती तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा का दाहिना हाथ तोड़ा

शरारती तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा का दाहिना हाथ तोड़ा

-

अज्ञात लोगों पर तोड़फोड़ का आरोप; गांव में पुलिस तैनात, नई प्रतिमा लगाने का आश्वासन


जालौन। कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में बुधवार रात अंबेडकर पार्क में लगी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो नाराजगी फैल गई। प्रतिमा का दाहिना हाथ टूटा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस को जानकारी देकर प्रतिमा तोड़ने वालों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों के मुताबिक, बुधवार रात तक पार्क में प्रतिमा सही थी। गुरुवार सुबह जब लोग पार्क पहुंचे तो प्रतिमा का दाहिना हाथ टूटा मिला। इसके बाद गांव में घटना की जानकारी तेजी से फैल गई और लोग मौके पर जुटने लगे। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि कुछ शरारती तत्वों ने जानबूझकर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है। हालांकि, प्रतिमा किसने और किन परिस्थितियों में तोड़ी, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ जालौन अजय कुमार सिंह, कुठौंद थाना प्रभारी विजय पांडेय समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि घटना की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल से मिले संभावित साक्ष्यों के साथ अन्य माध्यमों से भी प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद प्रशासन ने जल्द ही बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया है। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। किसी तरह के विवाद या तनाव को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात है और अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts