HomeTrendingपुलिस चौकी पर खड़ी बस से 500 लीटर डीजल चोरी

पुलिस चौकी पर खड़ी बस से 500 लीटर डीजल चोरी

-

बस में से दो बैटरी और टूल बॉक्स भी गायब, बस चालक ने की शिकायत


हापुड़। कोतवाली नगर में ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पर खड़ी एक टूरिस्ट बस से करीब 500 लीटर डीजल, दो बैटरी और टूल बॉक्स का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई जा रही है। बस चालक ने बुधवार को कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर मामले की जांच और चोरी हुआ सामान बरामद कराने की मांग की है।

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के राधना गांव निवासी फकरुद्दीन ने पुलिस को बताया कि वह टूरिस्ट बस चलाता है। उसकी बस उत्तर प्रदेश से राजस्थान के लिए चलती है। 8 सितंबर की सुबह करीब साढ़े पांच बजे परिवहन विभाग के एआरटीओ ने अभियान के दौरान बस को पकड़ा था। इसके बाद बस को ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी के सुपुर्द कर चौकी परिसर में खड़ा कराया गया था।

फकरुद्दीन के मुताबिक, गाजियाबाद के आईआई ने जब बस की जांच की थी, तब उसमें सभी सामान सुरक्षित थे। बाद में बस रिलीज होने पर जब वह उसे लेने पहुंचा तो दो नई बैटरी, करीब 500 लीटर डीजल और टूल बॉक्स में रखा जैक, पाने समेत अन्य सामान गायब मिला। उसने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। चालक ने चौकी पर खड़ी बस की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की होने की बात कहते हुए कार्रवाई की मांग की है।

फकरुद्दीन ने बताया कि 8 सितंबर की सुबह परिवहन विभाग के एआरटीओ ने अभियान के दौरान उसकी बस को पकड़ा था। इसके बाद बस को ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पर खड़ा कराया गया। उसका कहना है कि उस समय बस में सभी सामान मौजूद थे। गाजियाबाद के आईआई ने भी बस की जांच की थी।

बस रिलीज होने के बाद फकरुद्दीन उसे लेने पहुंचा। उसने बस की जांच की तो उसमें लगी दो नई बैटरी और करीब 500 लीटर डीजल गायब था। इसके अलावा टूल बॉक्स में रखा जैक, पाने और अन्य सामान भी नहीं मिला। चालक के अनुसार, चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 80 हजार रुपए है।

सामान गायब मिलने के बाद फकरुद्दीन ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। शिकायत में उसने कहा कि जब बस चौकी परिसर में खड़ी थी, तब उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी चौकी पुलिस की थी। उसने पूरे मामले की जांच कर चोरी हुआ सामान बरामद कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और बस से सामान चोरी होने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts