HomeAccident Newsरॉन्ग साइड ई-रिक्शा की 112 इनोवा से टक्कर, चालक की मौत

रॉन्ग साइड ई-रिक्शा की 112 इनोवा से टक्कर, चालक की मौत

-

ई- रिक्शा बुरी तरह हुई क्षतिग्रस्त, दुघर्टना में दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल, अस्पताल में भर्ती


रामपुर। दिल्ली-नैनीताल हाईवे-87 पर रामपुर हॉस्पिटल के सामने मंगलवार-बुधवार की रात करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार डायल 112 की इनोवा कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक नाजिम (40) की मौत हो गई। इनोवा में सवार दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि डायल 112 की इनोवा सिविल लाइंस की तरफ से पहाड़ी गेट की ओर जा रही थी। इसी दौरान पहाड़ी गेट की ओर से रॉन्ग साइड आ रहा ई-रिक्शा सामने से इनोवा से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक नाजिम रिक्शा में ही फंस गया।

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने नाजिम को ई-रिक्शा से बाहर निकालने की कोशिशें शुरू कीं। इनोवा में मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी घायल के लिए सरकारी एंबुलेंस बुलाई और उसे निकालने में मदद की। काफी कोशिश के बाद नाजिम को ई-रिक्शा से बाहर निकाला जा सका।

बिलासपुर गेट के रहने वाले हारिस ने बताया कि पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने घायल को निकालने में काफी प्रयास किया, लेकिन एंबुलेंस पहुंचने में देर लगी। इस दौरान कुछ लोग पुलिसकर्मियों से घायल को पुलिस की गाड़ी से अस्पताल ले जाने की बात कहते रहे। हालांकि, घायल को सरकारी एंबुलेंस आने पर ही अस्पताल ले जाया गया।

एंबुलेंस से नाजिम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाजिम सराय जागीर, थाना गंज इलाके का रहने वाला था। मृतक के भाई नासिर ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि नाजिम की पत्नी हिवा और बच्चों की मदद की जाए। नाजिम के परिवार में पत्नी हिवा के साथ 10 वर्षीय बेटी जैनब, चार साल की जमजम और 6 माह का बेटा अब्दुल्ला है। माता-पिता, भाई, पत्नी और बच्चों समेत बुजुर्ग मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की जाएगी। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जिला अस्पताल के ईएमओ ने बताया कि नाजिम का शव मृत हालत में लाया गया था, जिसे मोर्चरी भेज दिया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts