HomeTrendingकारपेंटर को बाइक सवारों ने मारी गोली

कारपेंटर को बाइक सवारों ने मारी गोली

-

घर के पास टहल रहा था, दाईं जांघ में लगी गोली, घायल खुद अस्पताल पहुंचा


अमरोहा। गजरौला थाना क्षेत्र में सोमवार रात घर से कुछ दूरी पर टहलने निकले कारपेंटर को बाइक सवार दो हमलावरों ने गोली मार दी। गोली वाजिद अली की दाईं जांघ में लगी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल हालत में वाजिद खुद घर की ओर जाने लगा, लेकिन रास्ते में मिले मोहल्ले के युवकों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जलालनगर मोहल्ला निवासी वाजिद अली शमशाद के चार बेटों में से एक है। वह करीब चार महीने पहले दिल्ली से वापस आया था और गजरौला में कारपेंटर का काम कर रहा था। सोमवार रात करीब 10:30 बजे खाना खाने के बाद वाजिद पाल रोड की तरफ टहलने निकला। वह घर से करीब 200 मीटर दूर ही पहुंचा था कि बाइक सवार दो युवकों ने उस पर गोली चला दी। गोली उसकी दाईं जांघ में लगी और वह सड़क पर गिर पड़ा।

गोली लगने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। वाजिद किसी तरह उठकर घायल हालत में घर की ओर जाने लगा। रास्ते में मोहल्ले के कुछ युवकों की नजर खून से लथपथ वाजिद पर पड़ी तो उन्होंने उसे तुरंत सीएचसी पहुंचाया। परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायल से घटना के संबंध में जानकारी ली। प्राथमिक उपचार के बाद वाजिद को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

वाजिद और उसके परिवार ने किसी भी पुरानी दुश्मनी से इनकार किया है। घायल के भाई शाह मिनाज ने बताया कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हमलावर कौन थे और उन्होंने वाजिद को गोली क्यों मारी, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

गजरौला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts