HomeTrendingपेंटर ने माथे में मारी गोली, हालत गंभीर

पेंटर ने माथे में मारी गोली, हालत गंभीर

-

डेढ़ किमी दूर खेत में घायल मिला, आॅपरेशन के बाद भी हालत खतरे में


संभल। 28 साल के पेंटर ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। वह काम की तलाश में रविवार शाम घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसे तलाशते हुए निकले तो घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ताऊ के खेत में वह गंभीर हालत में पड़ा मिला। उसके माथे में गोली लगी थी। परिजन पहले उसे संभल के निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। वहां आॅपरेशन के बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मामला संभल जिला मुख्यालय से करीब 32 किलोमीटर दूर रायसत्ती थाना क्षेत्र के लोधी सराय का है। घायल युवक की पहचान किशनलाल के संजय सैनी (28) के रूप में हुई है। परिवार ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। मुरादाबाद के निजी अस्पताल से पुलिस को गोली लगने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

संजय के पिता किशनलाल ने बताया कि उनका बेटा रविवार शाम करीब 5 बजे काम की तलाश में घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए। इसी दौरान वह घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर अपने ताऊ कुलदीप सैनी के खेत में घायल हालत में मिला। उसके माथे में गोली लगी थी।

परिजन संजय को पहले संभल के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उसका आॅपरेशन किया गया। थाना प्रभारी सौरभ त्यागी के मुताबिक, संजय की हालत गंभीर है। वह धीरे-धीरे बोल पा रहा है और उसके मजिस्ट्रेट बयान भी दर्ज किए गए हैं।

पुलिस को घटनास्थल पर खून के निशान मिले हैं, लेकिन वहां कोई हथियार नहीं मिला। पुलिस को घटना की जानकारी सोमवार शाम अस्पताल से मिली। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। मामले की जांच दरोगा मनोज कुमार को सौंपी गई है।

थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि परिवार ने युवक के खुद को गोली मारने की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। संजय ने खुद को गोली क्यों मारी, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस के अनुसार, युवक ने फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं बताया है और परिवार के लोग भी कारण की जानकारी नहीं दे रहे हैं। पुलिस घटना की परिस्थितियों और गोली लगने के तरीके की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts