HomeTrendingगंगा किनारे गांव में तेंदुआ दिखा, लोगों में दहशत

गंगा किनारे गांव में तेंदुआ दिखा, लोगों में दहशत

-

बाइक की रोशनी पड़ते ही खेतों में भागा, 10 दिन में दूसरी बार दिखा


संभल। गंगा किनारे बसे ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की दहशत बढ़ गई है। पिछले 10 दिन में दो बार तेंदुआ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है। हाल ही में सड़क किनारे झाड़ियों के पास बैठे तेंदुए का वीडियो सामने आया है। बाइक की रोशनी पड़ते ही तेंदुआ खेतों की ओर भाग गया।

घटना रविवार रात करीब 11:40 बजे गुन्नौर तहसील के गंगावास गांव के जंगल क्षेत्र में हुई। यह इलाका संभल जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर है। एक बाइक पर तीन लोग जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे झाड़ियों के पास तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। बाइक की रोशनी पड़ते ही वह खेत की तरफ भाग गया।

बाइक चालक ने तेंदुए को देखकर बाइक रोकने की कोशिश की, लेकिन पीछे बैठे व्यक्ति के डरने पर उसने बाइक नहीं रोकी और वहां से आगे निकल गया। ईसमपुर डांडा के बाद अब गंगावास में भी तेंदुए की दहशत से ग्रामीण परेशान हैं। बीते शुक्रवार रात करीब 8 बजे तेंदुआ किसान चेतराम के घर की छत पर चढ़ गया था।

किसान ने बताया कि वह खाना खाने के बाद परिवार के साथ छत पर गए थे। इसी दौरान उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर पूरा परिवार डर गया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर तेंदुआ खेतों की ओर भाग गया।

घटना की जानकारी मिलते ही 50 से ज्यादा ग्रामीण लाठी-डंडे और टॉर्च लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों ने रातभर गांव में निगरानी की। गंगावास निवासी अशोक ने बताया कि बुधवार शाम वह अपनी बेटी तनु के साथ बाइक से नरौरा जा रहे थे। गंगा बांध के पास सुनसान रास्ते पर अचानक झाड़ियों से निकलकर तेंदुआ बाइक के सामने आ गया।

तेंदुए की चमकती आंखें देखकर उनकी बेटी डर गई और चिल्लाने लगी। इसके बाद तेंदुआ वहां से चला गया। लगातार तेंदुए के दिखाई देने से ग्रामीणों में रात के समय बाहर निकलने को लेकर डर बना हुआ है।

वन विभाग के अधिकारी बृजमोहन ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पिछले 10 दिन से टीम गंगा किनारे लगातार गश्त कर रही है। पहले बिचपुरी सैलाब के जंगल में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था, लेकिन वहां तेंदुए की कोई हलचल नहीं मिली।

अब पिंजरा वहां से हटाकर गंगावास में लगाया जाएगा। इसके साथ ही तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरे भी लगाए जाएंगे। वन विभाग की टीम ग्रामीण इलाकों में लगातार निगरानी कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts