HomeTrendingकहासुनी के बीच बहू ने सास की पीटकर हत्या की

कहासुनी के बीच बहू ने सास की पीटकर हत्या की

-

जमीन पर पटका और गला दबाया, अस्पताल पहुंचने पर मौत, पुलिस जांच में जुटी


बिजनौर। धामपुर थाना क्षेत्र के करनावाला गांव में घरेलू विवाद के दौरान बहू ने अपनी करीब 65 वर्षीय सास की कथित तौर पर पीटकर हत्या कर दी। रविवार शाम सास-बहू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि गुस्से में बहू ने सास को पीटा, जमीन पर पटक दिया और उनका गला दबा दिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरूआती जांच में परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, कमल पुत्र महावीर की शादी 2015 में प्रीति से हुई थी। रविवार शाम घर पर कमल की मां ओमवती और पत्नी प्रीति मौजूद थीं। करीब 5 बजे किसी घरेलू बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर प्रीति ने ओमवती के साथ मारपीट की। उन्हें जमीन पर पटक दिया गया और गला भी दबाया गया। इससे ओमवती गंभीर रूप से घायल हो गईं।

ओमवती को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत की वजह की भी पुष्टि हो सके।

मृतका के बेटे अमर सिंह ने बताया कि वह काम पर गए थे। देर शाम उनकी पत्नी का फोन आया और बताया गया कि उनकी मां सीढ़ियों से गिर गई हैं। घर पहुंचने पर अमर ने देखा कि उनकी मां सीढ़ियों के पास पड़ी थीं, जबकि उनकी पत्नी चारपाई पर बैठी थी।

अमर के मुताबिक, मां के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें थीं। आसपास के लोगों ने जब घटना के बारे में पूछा तो उनकी पत्नी ने पहले कुछ बताने से इनकार किया। बाद में पुलिस के पहुंचने पर उसने कथित तौर पर बताया कि सास से विवाद के दौरान उसी ने मारपीट की थी।

सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुवेर्दी ने बताया कि करनावाला गांव में एक महिला की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची थी। जांच में परिजनों ने बताया कि ओमवती और उनकी बहू के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

रविवार शाम भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान बहू ने सास के साथ मारपीट की और उन्हें धक्का दे दिया। गंभीर रूप से घायल ओमवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts