Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrनहर पटरी पर खून से लथपथ मिला ई-रिक्शा चालक

नहर पटरी पर खून से लथपथ मिला ई-रिक्शा चालक

-

गले-कलाई पर धारदार हथियार के निशान, पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध


बुलंदशहर। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा नहर पटरी पर शुक्रवार देर रात एक ई-रिक्शा चालक गंभीर हालत में मिला। उसके गले और कलाई पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार रात करीब 10 बजे राहगीरों ने पीआरवी 112 पर सूचना दी कि मुंडाखेड़ा नहर पटरी के पास एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया।
पूछताछ में घायल ने अपनी पहचान मुंडाखेड़ा निवासी कासिम के रूप में बताई। वह ई-रिक्शा चलाता है। डॉक्टरों की शुरूआती जांच में उसकी कलाई और गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने की बात सामने आई। चोटों के कारण काफी खून भी बहा था।

क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट को घटनास्थल पर भेजा गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घायल की हालत फिलहाल सामान्य है।
पुलिस रंजिश, लूटपाट या किसी अन्य विवाद समेत सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल और घायल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस वारदात की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts