Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशबैंककर्मियों की हड़ताल, ग्राहक रहे दिनभर परेशान

बैंककर्मियों की हड़ताल, ग्राहक रहे दिनभर परेशान

-

 माल रोड पर पांच दिन वर्किंग समेत विभिन्न मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन


शारदा रिपोर्टर मेरठ। यूनाइटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को मेरठ समेत देशभर के बैंक कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर है। हड़ताल के चलते शहर और आसपास की बैंक शाखाओं में सामान्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। कैश जमा-निकासी, चेक से जुड़े काम और अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए पहुंचने वाले ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मेरठ में हड़ताल के समर्थन में माल रोड स्थित इंडियन बैंक कार्यालय पर सामूहिक प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें शहर के विभिन्न बैंकों से जुड़े यूनियनों के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। कर्मचारी अपने संगठन के झंडे और बैनर लेकर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे है। संगठन की ओर से कर्मचारियों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की गई थी ।

हड़ताल की जानकारी नहीं होने के कारण कई ग्राहक अपने जरूरी बैंकिंग काम के लिए सुबह ही बैंक पहुंच गए। लेकिन बैंक के गेट बंद मिलने पर उन्हें बाहर ही इंतजार करना पड़ा। कई ग्राहकों को मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं और आज कामकाज नहीं होगा। इससे लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। शहर के अलग-अलग बैंक शाखाओं के बाहर कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला। हड़ताल के कारण कैश जमा करने, निकासी, चेक से जुड़े काम और अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। हालांकि आॅनलाइन बैंकिंग और डिजिटल भुगतान जैसी सेवाएं जारी रहीं।

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस मेरठ यूनिट के सचिव एवं आईबीईयू यूपी के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी ललित कुमार शर्मा ने बताया कि हड़ताल का मुख्य उद्देश्य बैंक कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर सरकार और संबंधित स्तर पर दबाव बनाना है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना, भेदभावपूर्ण पीएलआई व्यवस्था में सुधार, पीएलआई से जुड़े मामलों का समाधान और पुराने द्विपक्षीय समझौते के अनुसार केंद्रीय मुद्दों का समाधान शामिल है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों की विभिन्न मांगें लंबित हैं। इन्हीं मांगों को लेकर देशभर में एक साथ हड़ताल का निर्णय लिया गया है। मेरठ यूनिट ने भी बैंक कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने और माल रोड पर होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की ।
ग्राहकों की बढ़ सकती है परेशानी

हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। हालांकि डिजिटल बैंकिंग और एटीएम जैसी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हों, यह जरूरी नहीं है, लेकिन शाखा से जुड़े जरूरी काम के लिए ग्राहकों को परेशानी हो सकती है। बैंक कर्मचारी संगठनों ने पहले ही हड़ताल की सूचना देकर लोगों को स्थिति के अनुसार बैंकिंग काम की योजना बनाने की अपील की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts