HomeDevelopmentत्योहारों से पहले 681 प्रमुख मार्ग होंगे गड्ढामुक्त : मुख्यमंत्री योगी

त्योहारों से पहले 681 प्रमुख मार्ग होंगे गड्ढामुक्त : मुख्यमंत्री योगी

-

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बारिश से होने वाली जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का संज्ञान लेते हुए सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में उतरकर स्थिति का जायजा लेने को कहा है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने और जलभराव के कारण आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। बता दें कि इसे पहले योगी ने महिलाओं को त्योहार के पहले बंपर गिफ्ट देते हुए एक-एक लाख रुपये देना का ऐलान किया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश के बीच गड्ढामुक्त सड़क अभियान को लेकर भी बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को बारिश से खराब हुई सड़कों को तत्काल मोटरेबल यानी आवागमन के लायक बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बरसात खत्म होने के बाद जरूरत के अनुसार सड़कों का नवीनीकरण कराया जाए। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सड़क मरम्मत के काम में तेजी के साथ गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि आगामी प्रमुख त्योहारों से पहले प्रदेश के 681 प्रमुख मार्गों को गड्ढामुक्त किया जाए। इसमें गणेश चतुर्थी, नवरात्रि, दीपावली और छठ के दौरान इस्तेमाल होने वाले प्रमुख मार्गों पर खास ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों और बाजारों तक जाने वाली सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री ने बैठक में प्रदेश के 9 विभागों के 4.36 लाख किलोमीटर सड़क मार्गों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कुल 50 हजार किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। अब तक 5,751 किलोमीटर मार्गों पर गड्ढामुक्ति का काम पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने बाकी सड़कों पर भी काम तेज करने को कहा है। योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क मरम्मत का काम केवल गड्ढों पर पैचवर्क करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts