HomeAccident Newsतेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा

-

टक्कर के बाद दूर जाकर गिरा, टक्कर मारकर फरार हुआ चालक


इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र में हाईवे पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 112 पीआरवी और इकदिल थाना पुलिस ने उसे हाईवे-5 गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक हादसे के बाद फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार पुत्र ब्रजेश कुमार निवासी ग्राम केस्त, थाना जसवंतनगर बाइक से फूफई की ओर से आ रहा था। इसी दौरान हाईवे पर बाइक रॉन्ग साइड में पहुंच गई। सामने से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रविंद्र उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर 112 पीआरवी और इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल हाईवे-5 गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

रविंद्र की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना में शामिल ट्रक की पहचान कर चालक तक पहुंचा जा सके। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts