HomeTrendingबीएससी के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बीएससी के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

-

पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड के कारणों का नहीं चला पता


मथुरा। छाता थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात इरू के छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला, जब पीजी संचालक को काफी देर तक छात्र के कमरे से कोई हलचल सुनाई नहीं दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो छात्र का शव फंदे पर लटका मिला।

फिरोजाबाद के बहादुरपुर सराय मुरलीधर गांव निवासी सरनाम सिंह का 21 वर्षीय बेटा हेमंत कुमार संस्कृति यूनिवर्सिटी में इरू द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह छाता कस्बे में गोवर्धन चौराहे के पास रामकृष्ण के मकान में किराए पर रह रहा था।

सोमवार देर रात काफी देर तक कमरे में कोई हलचल नहीं हुई तो मकान मालिक को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर छाता कस्बा चौकी प्रभारी अंकित मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने पीजी संचालक की मदद से दरवाजा तोड़ा।

अंदर हेमंत का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने कमरे की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

पुलिस के मुताबिक, अभी आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। परिजनों के आने के बाद घटना से जुड़ी जानकारी सामने आ सकती है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts