बढ़ती मंहगाई के विरोध में इन्डियन यूनियन मुस्लिम लीग का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
मेरठ। पिछले काफी दिनों से लगातार बढ़ती मंहगाई को लेकर गुरुवार को इन्डियन यूनियन मुस्लिम लीग के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए बताया कि, इस ज्ञापन द्वारा आपका ध्यान देश मे खाद्य सामग्री के महंगाई होने की ओर आकर्षित कराना चाहती है।
उन्होंने कहा कि, देश में भाजपा सरकार के सत्ता में आने से जनता को अपार महगांई का बोझ सहना पड़ रहा है। जिसके चलते वर्तमान में खाद्य वस्तुओ जैसे चीनी, दाल, आटा रिफाइंड, तेल पर बढ़ती मंहगाई से आम आदमी को दो वक्त की रोटी मिलना भी मुश्किल हो गया है। जबकि, यह मंहगाई जमाखोरी व काला बाजारी का परिणाम है, जिसे भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है। इस बढ़ती हुई महंगाई से जनता में आक्रोश व गुस्सा व्याप्त हैं। इसलिए इन्डियन यूनियन मुस्लिम लीग यह मांग करती है कि, सरकार को ऐसे कदम उठाए, जिससे चीनी, दाल, आटा, रिफाइंड, तेल प्याज आदि आवश्यक वस्तुओ की मंहगाई कम की जा सके।जमा खोरी व काला बाजारी करने वालो के खिलाफ आवश्यक व कड़ी कार्यवाही की जाये। ताकि, गरीब जनता का उत्पीडन बन्द हो सके। प्रदर्शन करने वालों में इन्डियन यूनियन मुस्लिम लीग से मौहम्मद उवैस, एडवोकेट इदरीश सैफी, जिला संयोजक रिजवान अंसारी, पार्षद इरशाद अहमद, अब्दुल कादिर, मौहम्मद जबैर, नईम अंसारी, जकी अनवर, सरफराज कस्सार, आरिफ अंसारी, हाफिज आयूब, नवाब आलम, मेहरबान खां, मुबीन सैफी, अनवर, आलम, मौहम्मद शहजाद, अतहर, अरशद एडवोकेट इकरामुददीन आदि मौजूद रहे।