HomeTrendingअज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार महिला की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार महिला की मौत

-

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण हादसा, युवक घायल, पुलिस जांच में जुटी


बागपत। गांगनौली के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कार की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में 21 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि 24 वर्षीय युवक गंभीर घायल हुआ है।

दोघट क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांगनौली कट से टीकरी पुलिस चौकी की ओर जा रही कार की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 21 वर्षीय महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब पांच बजे गांगनौली गांव के पास हुआ। दिल्ली के फर्स्ट फ्लोर मॉडल टाउन फेस निवासी 24 वर्षीय आदित्य चोपड़ा पुत्र भारत भूषण चोपड़ा और 21 वर्षीय शहरा अरोरा पुत्री रिक्की अरोरा कार में सवार थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद कार सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर प्रांशु राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल बागपत पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने शहरा अरोरा को मृत घोषित कर दिया, जबकि आदित्य चोपड़ा की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास के क्षेत्र से हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

दोघट थानाध्यक्ष केवल सिंह ने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई है, जबकि घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts