HomeTrendingनोएडा में स्वाइन फ्लू के मिले 14 मरीज

नोएडा में स्वाइन फ्लू के मिले 14 मरीज

-

निजी अस्पतालों में चल रहा है इलाज, सभी में मिले सामान्य लक्षण


नोएडा। जिले में रविवार को स्वाइन फ्लू के 14 मरीजों मिले। बीमारी के लक्षण दिखने पर सभी का इलाज निजी अस्पताल में हुआ था। वहीं पर जांच के दौरान स्वाइन फ्लू के बारे में पता चला। इन सभी की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सभी मरीजों का इलाज चल रहा है। मरीजों में बीमारी के सामान्य लक्षण हैं। कोई गंभीर स्थिति में नहीं है। इन मरीजों में बुखार, गले में संक्रमण और सर्दी जुकाम है। डॉक्टरों ने इन मरीजों को इलाज होने तक अलग कमरे में रहने की सलाह दी है। ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

दो दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने निजी और सरकारी अस्पतालों को निर्देशित किया है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों की जांच जरूर की जाए, ताकि बीमारी की पुष्टि पर तुरंत इलाज शुरू किया जा सके।

सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि 14 लोगों को पिछले कई दिनों से गले में संक्रमण, बुखार, सर्दी जुकाम आदि के लक्षण थे। स्वाइन फ्लू के 14 में से चार मरीज दूसरे जिलों के हैं।

इलाज के लिए नोएडा के अस्पताल आए थे। इन मरीजों की रिपोर्ट मिलने पर सभी की सेहत के बारे में जानकारी ली गई। सभी में सामान्य लक्षण हैं। डॉक्टर भी इन मरीजों के स्वास्थ्य पर निगरानी बनाए हुए हैं। लोग एहतियात जरूर बरतें

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts