नाइट शिफ्ट के दौरान हुआ हादसा, कई घायल, लाश से लिपटकर रोई पत्नी-बेटी
मथुरा। शुक्रवार सुबह 7 बजे निमार्णाधीन ओमेक्स मॉल की शटरिंग गिर गई। हादसे के समय 4-5 काम कर रहे थे। उनमें से 4 मजदूर मलबे में दब गए। शटरिंग गिरते ही वहां पर अफरा तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना फौरन पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही थोड़ी देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई।
रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान एक मजदूर को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी पहचान नेपाल के रहने वाले शिवराम के रूप में हुई है।
मलबा हटाने के दौरान तीन मजदूर घायल हालत में मिले। उन्हें फौरन एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर बाद में उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान दो और मजदूरों की मौत हो गई। वे दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। एक मजदूर अभी घायल है उसका इलाज चल रहा है।
हादसे की जानकारी होते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। उनका रो-रोकार बुरा हाल है। उनका कहना है कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्हें न्याय चाहिए। पुलिस ने परिजन से बात कर उन्हें समझाकर बुझाकर शांत करा दिया है। मामले की छानबीन में जुट गई है। हादसा थाना कोतवाली वृंदावन के रूक्मणी बिहार इलाके की है।
एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया-रुक्मिणी विहार में ओमेक्स मॉल का कंस्ट्रस्क्शन कमर्शियल साइट है। 3 साल से कंस्ट्रक्शन कंस्ट्रक्शन चल रहा है। आज सुबह में भी कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। इस दौरान छज्जा निकालने का काम चल रहा था। इसी दौरान शटरिंग गिर गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर भेजा गया। टीम में उऋड और उड भी शामिल थे।
टीम ने फौरन रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया। इस दौरान एक मजदूर मरी हुई हालत में मिला। उसकी पहचान नेपाल के रहने वाले शिवराम के रूप में हुई है। एक मजदूर मजदूर की मौके पर और दो की अस्पताल में मौत इसके अलावा तीन मजदूर और घायल हालत में मिले। उन्हें फौरन एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर बाद में इलाज के दौरान उनमें से दो और की मौत हो गई।
मरने वाले दोनों मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब तीन हो गई है। एक मजदूर अभी भी घायल है। उसका आगरा मेडिकल कालेज में अभी इलाज चल रहा है।
वहीं मरने वाले मजदूर शिवराम के साले की बेटी मनीषा ने बताया कि मॉल में तीन साल से काम चल रहा है। शिवराम 6 अगस्त को काम पर आए थे। उसने 7 अगस्त से काम करना शुरू किया था। आज हादसे में उनकी मौत हो गई। हमारे परिवार के सदस्य की मौत हुई है। हम लोग न्याय मांग रहे हैं। लेकिन हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। हमें न्याय चाहिए।
ओमेक्स मॉल के प्रबंधक आर के जैन ने बताया कि आज सुबह में कंक्रीट करते समय छज्जा गिर गया। जिसमें एक मजदूर दब गया। उसकी मौत की सूचना मिली है। यहां पर वैसे तो 50 मजदूर रोज काम करते हैं लेकिन आज सुबह में तीन चार- मजदूर ही काम पर थे। जिस मजदूर की मौत हुई है वो कुछ दिनों पहले ही यहां पर काम पर आया था। हादसा कैसे हुआ। इसकी जानकारी की जा रही है।
एक मजदूर घायल हालत में आगरा रेफर
जिला संयुक्त चिकित्सालय के डॉ विनीत ने बताया कि आज सुबह में दिलदार सिंह(40) नाम का एक मजदूर अस्पताल लाया गया था। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसके सिर में चोट लगी थी। उसे प्रथमिक इलाज के बाद आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।