HomeTrendingतेजस्वी यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया

तेजस्वी यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया

-

पेपर लीक को लेकर बस की छत पर चढ़े राजद कार्यकर्ता


पटना। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल व्यापक विरोध प्रदर्शन कर रहा है। पार्टी की ओर से राजधानी पटना में ‘राजभवन मार्च’ का आयोजन किया गया है। विरोध मार्च पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर से प्रारंभ हो गया है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव खुद इस मार्च की अगुवाई कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकजुट होकर राजभवन की ओर रुख करेंगे।

तेजस्वी यादव और पार्टी के अन्य कार्यकतार्ओं को पुलिस जिस बस में ले जा रही थी, वह बस बीजेपी आॅफिस के पास से गुजर रही थी, तभी राजद कार्यकतार्ओं ने नारेबाजी की। वाटर कैनन के इस्तेमाल पर फखऊ नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सब सम्राट चौधरी के आदेश पर हुआ है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। जनता जाग चुकी है और सड़कों पर है। अब सरकार को झुकना ही पड़ेगा, ऐसे काम नहीं चलेगा। पटना में लोकभवन मार्च के दौरान पुलिस ने तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें बैरिकेडिंग के दूसरे पार ले गई और इसके बाद एक गाड़ी में बैठाया गया। तेजस्वी यादव के साथ मौजूद फखऊ कार्यकतार्ओं को भी पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। मौके पर पार्टी की बस पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं। विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि जो छात्र, युवा और ॠील्ल े के लोग अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर विरोध कर रहे थे और सरकार से न्याय की मांग कर रहे थे, वे निहत्थे थे, फिर भी उन पर अङ-47 से हमला किया गया। लाठियां चलाई गईं और गोलियां भी चलीं। हम पूछना चाहते हैं कि क्या कानून अङ-47 रखने और छात्रों व युवाओं पर गोली चलाने की इजाजत देता है? अगर कानून ऐसा करने देता है, तो फिर कुछ नहीं कहा जा सकता।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts