HomeTrendingप्रयागराज में भीषण बारिश, जार्जटाउन थाना बना तालाब

प्रयागराज में भीषण बारिश, जार्जटाउन थाना बना तालाब

-

प्रयागराज में भीषण बारिश, जार्जटाउन थाना बना तालाब


प्रयागराज। रविवार रात से सोमवार तक हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। आम शहरियों के साथ पुलिस महकमा भी जलभराव की समस्या से जूझता नजर आया। जार्जटाउन थाने का हाल सबसे खराब रहा।

पूरा थाना परिसर घुटनों तक पानी में डूब गया। लॉकअप, प्रभारी कक्ष, कंप्यूटर कक्ष समेत थाने के लगभग सभी हिस्सों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि पुलिसकर्मियों को जूते उतारकर नंगे पांव थाने के भीतर जाना पड़ा।

सुबह थाना पहुंचने वाले पुलिसकर्मियों को पहले जलभराव से जूझना पड़ा। पानी इतना अधिक था कि जूते पहनकर अंदर जाना मुश्किल हो गया। पुलिसकर्मियों ने जूते बाहर ही उतार दिए और नंगे पांव पानी से होकर थाने के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचे। थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए यह स्थिति किसी चुनौती से कम नहीं थी।

जार्जटाउन थाने के लॉकअप में भी पानी भर गया। इसके अलावा प्रभारी कक्ष और कंप्यूटर कक्ष भी जलभराव की चपेट में आ गए। थाने में शिकायत लेकर पहुंचने वाले फरियादियों को भी काफी परेशानी हुई। पानी भरे परिसर में जाने की स्थिति नहीं होने के कारण कई लोग बाहर ही दूर खड़े रहे। कुछ फरियादी अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए इंतजार करते रहे, जबकि कई मायूस होकर लौट गए। बारिश के बाद जार्जटाउन थाने के सामने की सड़क पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गई। सड़क पर इतना पानी जमा था कि राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हुई। थाने के दाहिनी ओर सोहबतियाबाग की तरफ जाने वाली सड़क पर भी यही स्थिति रही। यहां भी काफी देर तक पानी जमा रहा।

चौराहे से वन विभाग चौराहे की ओर जाने वाले रास्ते पर भी जलभराव के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई जगह सड़क और नाले का अंतर तक दिखाई नहीं दे रहा था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts