HomeTrendingमुरादाबाद में छठा तेंदुआ पिंजड़े में कैद

मुरादाबाद में छठा तेंदुआ पिंजड़े में कैद

-

बकरी के लालच में फंसा; अब तक 6 पकड़े गए


मुरादाबाद। रामूवाला शेखू गांव में सुबह वन विभाग को बड़ी सफलता मिली। लंबे समय से इलाके में दहशत का कारण बने एक और तेंदुए को वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुआ पकड़े जाने की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोग पिंजरे में कैद तेंदुए को देखने पहुंचे।

वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए की आवाजाही वाले रास्ते को चिह्नित कर रामूवाला शेखू गांव में मजबूत पिंजरा लगाया था। तेंदुए को पिंजरे तक लाने के लिए अंदर एक बकरी बांधी गई थी। सोमवार तड़के शिकार की तलाश में तेंदुआ पिंजरे में दाखिल हुआ। उसके अंदर जाते ही दरवाजा बंद हो गया और वह कैद हो गया।

वन विभाग की टीम इस इलाके में लगातार तेंदुओं की निगरानी कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक एक शावक समेत कुल 6 तेंदुओं को पिंजरे में कैद किया जा चुका है। इसके बावजूद ग्रामीणों में दहशत पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। तेंदुओं के हमलों की घटनाओं के चलते लोग खेतों में जाने से भी बच रहे हैं।

इलाके में तेंदुओं के आतंक का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि अब तक तेंदुए के हमले में एक महिला की मौत हो चुकी है। वहीं, खेतों में काम करने के दौरान तेंदुओं के हमलों में 8 किसान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। लगातार तेंदुए पकड़े जाने के बावजूद ग्रामीण पूरी तरह सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

वन विभाग ने इलाके में संभावित अन्य तेंदुओं को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है। 50 से ज्यादा वनकर्मियों की विशेष टीम प्रभावित गांवों में लगातार गश्त कर रही है। टीम थर्मल कैमरों और पगमार्क के जरिए तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास यानी आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। इलाके में अन्य तेंदुओं की तलाश के लिए सर्च आॅपरेशन आगे भी जारी रहेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts