मेरठ। थाना सरूरपुर पुलिस एवं स्वाट टीम देहात की संयुक्त कार्यवाही में गौकशी का प्रयास कर रहे अभियुक्तों से पुलिस मुठभेड़, 01 अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 जीवित गोवंश, अवैध तमंचा-कारतूस, मोटरसाइकिल एवं गौकशी के उपकरण बरामद किया।
रात्रि थाना सरूरपुर पुलिस द्वारा हर्रा-खिवाई मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली हिण्डन नदी के पुल से पहले खिवाई की ओर जाने वाले खड़ंजे के पास 04 व्यक्ति एक गोवंश को पेड़ से बांधकर गौकशी करने की फिराक में हैं। सूचना पर थाना सरूरपुर पुलिस एवं स्वाट टीम देहात द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम द्वारा पकड़ने का प्रयास करने पर एक अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया।
पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त यामीन पुत्र शाहबुद्दीन निवासी खुशहाल कॉलोनी थाना लिसाड़ी गेट के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि अभियुक्त पप्पू पुत्र फरमूद निवासी सिवालखास थाना जानी को मौके से गिरफ्तार किया गया। अन्य अभियुक्त अंधेरे एवं ईख के खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गये, जिनकी कॉम्बिंग कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घायल अभियुक्त यामीन को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी सरूरपुर भेजा गया।
अभियुक्तों के कब्जे एवं मौके से 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस, गौकशी में प्रयुक्त उपकरण, 01 जीवित गाय एवं एक हीरो होण्डा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता:-
1.यामीन पुत्र शाहबुद्दीन निवासी खुशहाल कॉलोनी थाना लिसाड़ी गेट, उम्र करीब 35 वर्ष। (घायल)
2.पप्पू पुत्र फरमूद निवासी सिवालखास थाना जानी, उम्र करीब 30 वर्ष।