मेरठ। वेस्ट यूपी के प्रतिष्ठित एलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब में स्वतंत्रता दिवस के 80वीं वर्षगांठ पर क्लब के उपाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल और रामकुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पूरा क्लब देशभक्ति के नारे भारत माता की जय से गूंज उठा।
क्लब में आजादी का जश्न मनाने के लिये सुबह से तैयारियां पूरी कर ली गई थी।
क्लब के उपाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, सचिव संजय अग्रवाल और अमन अग्रवाल ने ध्वजारोहण की शानदार व्यवस्था की थी। उपाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल ने जैसे ही ध्वजारोहण किया वहां मौजूद क्लब के सदस्यों ने भारत माता की जय के नारे लगाने शुरु कर दिये। इस मौके पर डाक्टर ब्रज भूषण गोयल, एडवोकेट राम कुमार शर्मा, संजीव मित्तल,अनिल अग्रवाल लोहे वाले, राहुल दास,संजीव किशोर गुप्ताए दिनेश जैन, प्रवीण दुबलिश, अनिल जैन,सुधीर रस्तोगी आदि मौजूद थे।