Homeउत्तर प्रदेशMeerutउमसभरी गर्मी ने किया पसीना पसीना, जल्द बारिश के आसार

उमसभरी गर्मी ने किया पसीना पसीना, जल्द बारिश के आसार

-

उमसभरी गर्मी ने किया पसीना पसीना, जल्द बारिश के आसार


मेरठ। जनपद मेरठ में बारिश के बाद हवा में नमी बढ़ने के कारण उमसभरी चिपचिपी गर्मी का दौर जारी है। तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और बादलों की आवाजाही के चलते लोग दिनभर पसीने से तर-बतर और बेहाल नजर आए।बारिश के बाद जमीन और हवा में अत्यधिक नमी रुकने से गर्मी का अहसास कई गुना बढ़ गया। बुधवार के बाद गुरुवार को मेरठ में अधिकतम तापमान करीब 35°-36°C तक दर्ज किया जा रहा है। धूप खिलने और बादलों के बने रहने से हवा का दबाव और उमस बढ़ गई है। जिसके चलते शहरवासी पसीना पसीना होते हुए दिखाई दिए।

बुधवार के बाद गुरुवार को सुबह से ही उमस ने परेशान किए रखा।कभी धूप निकल रही तो कभी बादल छा रहे। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना बन रही है। उसके बाद ही गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, मंगलवार हुई झमाझम बारिश के बाद मेरठ में उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी है, जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आसमान में बादलों की आवाजाही और कभी-कभी धूप निकलने के बावजूद, वातावरण में नमी का स्तर अधिक बना हुआ है। गुरुवार की सुबह से ही चिपचिपी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। जिसके कारण सड़कों और बाजारों में भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। घरों से निकलने वाले लोग पसीने से तरबतर नजर आए और सामान्य जनजीवन पर इस उमस का गहरा प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दिया। दिल्ली-देहरादून हाईवे से गुजरने वाले लोगों को भी इस मौसम के कारण अतिरिक्त दिक्कतों का सामना करना पडा।मौसम विभाग का पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यदि बारिश होती है, तो तापमान में गिरावट आने और उमस से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, बारिश होने तक लोगों को गर्मी और उमस दोनों का सामना करना पड़ेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि, मानसून के सक्रिय रहने के कारण बादलों का आना-जाना लगा रहेगा और रुक-रुककर बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। इस दौरान मौसम सुहावना होने की भी उम्मीद है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts