Homeउत्तर प्रदेशMeerutसमीपता ग्रुप ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

समीपता ग्रुप ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

-

समीपता ग्रुप ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव


मेरठ। समीपता ग्रुप द्वारा होटल अनंता में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय अध्यक्ष नीता गुप्ता जी एवं महानगर अध्यक्ष डॉली गुप्ता जी रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समीपता ग्रुप की प्रबंधक संजना वत्स रस्तोगी के साथ पूनम सक्सेना एवं पूनम शर्मा ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। वहीं आंचल अग्रवाल एवं सविता सिंघल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथियों का अभिनंदन किया।

सभी महिलाओं का स्वागत शीतल यादव एवं माही द्वारा माथे पर तिलक लगाकर एवं हाथों में बैंड पहनाकर किया गया। कार्यक्रम का शानदार संचालन रश्मि बाटला ने किया।

महोत्सव में महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम, डांस प्रतियोगिता एवं तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डांस प्रतियोगिता में प्रथम विजेता शीतल यादव द्वितीय आयुषी सिंघल एवं तृतीय साक्षी रस्तोगी स्थान प्राप्त करने वाली विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद आयोजित तीज क्वीन कॉन्टेस्ट में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया प्रथम तीज क्वीन रही साक्षी रस्तोगी द्वितीय रही शीतल यादव तृतीय रही अनीता कनोजिया और विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंकूल कपूर एवं कीर्ति बाटला द्वारा विभिन्न मनोरंजक गेम्स खिलाए गए, जिनका सभी महिलाओं ने जमकर आनंद लिया। इस अवसर पर रजनी जुनेजा, कनिका सिंघल, आयुषी, सपना, नम्रता, अनीता, रिनिशा, अरुणा, आस्था, बरखा, साक्षी, शोभा, प्रीति, स्वाति, मधुलिका, तारणी, अंजू, इंदु, आशा, आराध्या, आकांक्षा, यामिनी एवं रुचि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में तीज के पारंपरिक रंग, नृत्य, खेल एवं उत्साह ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और पूरे उत्साह के साथ महोत्सव का आनंद लिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts