HomeTrendingसुल्तानपुर के स्कूल में निकला 6 फीट का कोबरा

सुल्तानपुर के स्कूल में निकला 6 फीट का कोबरा

-

नागिन की तलाश जारी


सुल्तानपुर: सावन और बारिश के मौसम में जहां एक ओर हर तरफ हरियाली और रौनक है, वहीं सुल्तानपुर के एक स्कूल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर में करीब छह फीट लंबा कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप के साथ नागिन के होने की बात सामने आने के बाद शिक्षकों और छात्रों में दहशत का माहौल है। मामला मधुसूदन इंटर कॉलेज का है। बताया जा रहा है कि कॉलेज परिसर में पिछले कई वर्षों से समय-समय पर सांप दिखाई देने की बात सामने आती रही है। हाल ही में नाग-नागिन के जोड़े की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद शिक्षकों ने मामले को गंभीरता से लिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद सर्प रेस्क्यू विशेषज्ञ विनय कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत और सावधानी के बाद टीम ने करीब छह फीट लंबे कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। कोबरा के रेस्क्यू के दौरान कॉलेज परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सांप के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद शिक्षकों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने बाद में कोबरा को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। हालांकि, जिस नागिन के साथ कोबरा के होने की बात कही जा रही थी, उसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। इसी वजह से कॉलेज परिसर और आसपास के इलाके में अभी भी सतर्कता बरती जा रही है।

सर्प रेस्क्यू विशेषज्ञ विनय कुमार सिंह ने बताया कि सावन और बारिश के मौसम में सांप अक्सर अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं। ऐसे में सांप दिखाई देने पर घबराने या उसे पकड़ने की कोशिश करने के बजाय तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू विशेषज्ञ या संबंधित विभाग को सूचना देनी चाहिए। फिलहाल छह फीट लंबे कोबरा के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद स्कूल प्रशासन ने राहत की सांस ली है, लेकिन नागिन की तलाश अभी जारी है। फिलहाल एक नाग को पकड़ लिया गया है, जिससे थोड़ी राहत जरूर मिली है। वहीं अब नागिन को पकड़ने के लिए भी कोशिश की जा रही है। वहीं भय के माहौल में स्कूल में छात्रों की पढ़ाई हो रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts