HomeTrendingरेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

-

आईआरसीटीसी की ड्रेस मिलने से वेंडर होने की आशंका, पहचान का प्रयास जारी


कौशांबी। सैनी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव नगर पंचायत अजुहा स्थित शकरा बाबा मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर डाउन रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। शव पर आईआरसीटीसी की ड्रेस मिलने के बाद पुलिस को आशंका है कि वह किसी एक्सप्रेस ट्रेन में वेंडर का काम करता था।

घटना की जानकारी मिलते ही सैनी थाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडेय और चौकी प्रभारी अनुराग सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और अन्य थानों को भी सूचना भेजी गई है, ताकि शव की शिनाख्त हो सके। शुरूआती जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।

जांच के दौरान मृतक के शरीर पर आईआरसीटीसी की वर्दी मिली है। इसके आधार पर पुलिस का अनुमान है कि वह किसी एक्सप्रेस ट्रेन में वेंडर के रूप में कार्य करता था। हालांकि, उसकी पहचान और ट्रेन से जुड़े होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस इस संबंध में रेलवे अधिकारियों से भी संपर्क कर जानकारी जुटा रही है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि व्यक्ति ट्रेन से गिरा, किसी हादसे का शिकार हुआ या फिर घटना के पीछे कोई अन्य कारण है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts