HomeTrendingएम्बुलेंस ने दंपति को रौंदा, महिला की मौत

एम्बुलेंस ने दंपति को रौंदा, महिला की मौत

-

हाईवे पर एक किमी तक स्कूटी घसीटता रहा चालक, पति का इलाज जारी


बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। त्रिवेदीगंज कट के पास एक तेज रफ्तार निजी एम्बुलेंस ने स्कूटी सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद एम्बुलेंस चालक स्कूटी को लगभग एक किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया और त्रिवेदीगंज नहर के पास स्कूटी छोड़कर फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान रामावती, पत्नी लक्ष्मी नारायण, के रूप में हुई है। वहीं, 60 वर्षीय लक्ष्मी नारायण गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव के निवासी बताए गए हैं। परिजनों के अनुसार, दंपति अपने साढ़ू अवधेश के घर बुढ़नापुर, त्रिवेदीगंज आए हुए थे।

बताया गया कि लक्ष्मी नारायण अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से बुढ़नापुर गांव से निकलकर लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर पहुंचे ही थे कि मंगलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार निजी एम्बुलेंस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी एम्बुलेंस के नीचे फंस गई। इसके बावजूद चालक वाहन नहीं रोक सका और स्कूटी को करीब एक किलोमीटर तक घसीटता रहा। बाद में वह त्रिवेदीगंज नहर के पास स्कूटी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) त्रिवेदीगंज पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने रामावती को मृत घोषित कर दिया, जबकि लक्ष्मी नारायण की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस बीच प्रधान प्रतिनिधि महेश वर्मा ने सीएचसी में उपचार के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। वहीं, लोनीकटरा थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार एम्बुलेंस चालक की तलाश की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts