HomeAccident Newsरोडवेज बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, महिला यात्री की मौत

रोडवेज बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, महिला यात्री की मौत

-

नेशनल हाईवे -34 के बिलसूरी फ्लाईओवर पर हुआ हादसा, 15 यात्री हुए घायल, 10 को हायर सेंटर रेफर


बुलंदशहर। सिकंदराबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 स्थित बिलसूरी फ्लाईओवर पर मंगलवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। उरई डिपो की रोडवेज बस ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए।

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि बस चालक को अचानक नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और यात्री दहशत में आ गए।

हादसे में 50 वर्षीय सुधा, पत्नी रवि, निवासी फिरोजाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अनुष्का, संगीता, रामशंकर, सुनीता, सुरेश, संजीव, रमेश वर्मा, अवधेश, मीना, भोला, श्यामबाबू, लक्ष्मी और अजीत कुमार समेत कुल 15 यात्री घायल हुए। घायलों में एटा, जालौन, मैनपुरी, हमीरपुर और उन्नाव के निवासी शामिल हैं।

सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदराबाद में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हादसे के बाद बस चालक और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक दोनों वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस फरार चालकों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts