Homeउत्तर प्रदेशMeerutऊर्जा भवन पर बुनकरों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते शहर विधायक...

ऊर्जा भवन पर बुनकरों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते शहर विधायक रफीक अंसारी।

-

सपा विधायक रफीक अंसारी के नेतृत्व में कई मांगों को लेकर बुनकर समाज का ऊर्जा भवन पर धरना प्रदर्श


मेरठ। पावरलूम बुनकरों की सब्सिडी / छूट में संशोधन / सुधार अथवा अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को शहर विधायक रफीक अंसारी के नेतृत्व में दर्जनों बुनकर समाज के लोगों ने ऊर्जा भवन पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि, उत्तर प्रदेश में वर्ष 2006 से पावरलूम बुनकरों को फ्लैट रेट पर विद्युत आपूर्ति की जा रही थी। परन्तु, वर्तमान सरकार द्वारा उसमें संशोधन किया गया।

जिसमें पावरलूम बुनकर को दो कैटेगरी में बांट दिया गया। जिसमें 5 किलोवाट बुनकर को 800 रू प्रति किलोमीटर तथा उससे अधिक वाले बुनकर को 700 प्रतिशत H.P., 13 H.P. तक देने का आदेश किया गया था। परन्तु, इसमें एक समस्या और उत्पन्न हो गई। जैसे शटललैस मशीन वाले बुनकरों को इस लाभ/अंशदान से अलग कर दिया गया। उनसे विद्युत विभाग द्वारा रीडिंग से बिल लिया गया और 700 रूपए प्रति H.P. मिलने वाला लाभ उनको नहीं दिया गया, जो कि नियमानुसार गलत है। जिसमें पिछले दिनों कुछ बुनकर कोर्ट गये, जिसमें कोर्ट के भी स्पष्ट आदेश आ गये हैं जो कि इस पत्र के साथ संलग्न है। प्रदर्शन कर रहे सदस्यों ने बताया कि, इन्हीं मामलों को लेकर बुनकर समाज यह मांग करते हैं कि, बुनकरों की कुछ मांगे हैं जो इस प्रकार है।

उन्होंने नये शासनादेश / वर्तमान शासनादेश आने के बाद से बुनकरों को एक समस्या का और सामना करना पड़ रहा है। जब वह अपना बिल जमा करने जाता है। उसको उसका लोड ज्यादा बताया जाता है और लोड के नाम पर उसका आर्थिक उत्पीड़न होता है, जो कि नहीं होना चाहिये। जबकि, फ्लैट रेट बुनकर 5 किलोवाट का, ज्यादा या कम लोड से, क्या मतलब। वह तो फिक्स रेट के हिसाब से अपना बिल जमा कर रहा है। उसकी मशीन की गिनती के हिसाब से लोड चैक होना चाहिये। पावरलूम बुनकर यदि अपना कनेक्शन पीडी कराना चाहता है तो उसको सरल व्यवस्था के साथ पीढ़ी कर दिया जाये। पारलूम बुनकर को नया कनेक्शन देने की भी सरल व्यवस्था की जाये।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts