Homeउत्तर प्रदेशMeerutआखिर क्यों अधूरे पड़े हैं स्पोर्ट्स स्टेडियम के विकास कार्य, सितंबर में...

आखिर क्यों अधूरे पड़े हैं स्पोर्ट्स स्टेडियम के विकास कार्य, सितंबर में होनी है नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप

-

आखिर क्यों अधूरे पड़े हैं स्पोर्ट्स स्टेडियम के विकास कार्य, सितंबर में होनी है नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप, आएंगे हजारों खिलाड़ी


मेरठ। एक तरफ जहां भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधि लगातार पीएम मोदी के संदेश खेलो इंडिया को लेकर बेहद उत्साहित नज़र आते हैं। लेकिन, लगता है, कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाएं बेमानी सी साबित हो रही है। जिसके चलते स्टेडियम आने वाले खिलाड़ियों को खासी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि, कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम में एक साल से भी अधिक समय से बाह्य विकास निधि से विकास कार्य कराने का जिम्मा पीडब्ल्यूडी को दिया था। इसमें मुख्य द्वार पर गार्ड रूम, जिम एरिया का जीणोंद्धार, पवेलियन का टीन शेड आदि मिलाकर लगभग आठ करोड़ रुपये के कार्य होने थे। कई कार्य अब तक अधूरे हैं। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते कार्य पूरे नहीं हो पा रहे हैं। हालांकि, जिलाधिकारी ने भी अधिकारियों को पत्र लिखकर जल्द कार्य पूरे करने को कहा है। वहीं, इन हालात में सितंबर में होने वाले नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप को लेकर भी समस्या खड़ी हो सकती है।स्टेडियम में जिम एरिया के जीर्णोद्धार का कार्य अभी पूरा नहीं हो सकता है। अभी छत तैयार नहीं हो सकी है। बरसात में नीचे हॉल में पानी भर रहा है। यह कार्य 90.46 लाख रुपये में होना था। पवेलियन और ऊपर टीन शेड का कार्य लगभग 499.65 लाख रुपये में होना था। इसमें कुछ स्थान पर सीढ़ियां तो बना दी गई है, लेकिन बाकी निर्माण अटका है। हालांकि, टीन शेड डालने की तो शुरुआत तक नहीं हुई है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने इन कार्यों के जल्द पूरा न होने और स्पोर्ट्स स्टेडियम में विकास कार्य अधूरे पड़े होने पर डीएम डा वीके सिंह ने लिखकर खिलाड़ियों की समस्याओं के समाधान की मांग की है। लेकिन, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से मेरठ के स्पोट्र्स स्टेडियम को एथलेटिक्स सीरीज-15 के आयोजन के लिए चुना गया है। यह आयोजन एक सितंबर से होना है। इसमें देशभर से 1000 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे। अगर इस चैंपियनशिप के आयोजन में कोई बाधा आई तो मेरठ का नाम खराब हो सकता है। ऐसे में अधूरे कार्य समय से पूरे कराना जरूरी हैं। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता संदीप ने बताया कि कुछ कार्यों में तकनीकी समस्या आ रही है। बारिश के कारण भी कुछ कार्य रोक दिए गए थे। पवेलियन के ऊपर टीन शेड का कार्य भी चैंपियनशिप से पूर्व पूरा कर दिया जाएगा। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts