HomeTrendingयुवक का शव डीएफसी ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला

युवक का शव डीएफसी ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला

-

पुणे से कौशांबी स्थित घर लौट रहा था, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) रेलवे लाइन पर 28 वर्षीय युवक का शव दो टुकड़ों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गिरसा गांव निवासी शिव कुमार के रूप में हुई है। वह महाराष्ट्र के पुणे में नौकरी करता था और गुरुवार को ट्रेन से घर लौट रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

परिजनों के मुताबिक शिव कुमार पुणे में नौकरी करता था। वह गुरुवार को ट्रेन से घर के लिए रवाना हुआ था और शुक्रवार सुबह तक घर पहुंचने वाला था। यात्रा के दौरान उसकी परिजनों से फोन पर बातचीत भी हुई थी। इसके कुछ समय बाद गिरसा गांव के पास डीएफसी रेलवे लाइन पर उसका शव पड़े होने की सूचना मिली।

सुबह ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के परिजनों का कहना है कि शिव कुमार की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। उनका कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts