HomeTrendingशादी में टेंट समेटते किशोर की करंट से मौत

शादी में टेंट समेटते किशोर की करंट से मौत

-

11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आया, अस्पताल जाते समय तोड़ा दम


मुरादाबाद। मुंडा पांडे थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 4 बजे एक शादी समारोह के दौरान टेंट का सामान समेटते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोग किशोर अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान सहरिया गांव निवासी जॉनी (16) पुत्र महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह टेंट हाउस संचालक गंगाराम के यहां मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह शादी समारोह समाप्त होने के बाद जॉनी अन्य कर्मचारियों के साथ टेंट का सामान समेट रहा था। इसी दौरान वह लोहे का पाइप उखाड़ रहा था। टेंट के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से पाइप छू गया, जिससे उसमें तेज करंट दौड़ गया और जॉनी उसकी चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह मौके पर ही गिर पड़ा।

टेंट हाउस मालिक गंगाराम गंभीर हालत में जॉनी को उपचार के लिए मुरादाबाद के अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना गंगाराम ने जॉनी के परिजनों को दी। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने घर ले गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts